Mahindra XUV700 Ebony Edition 2025: दमदार स्टाइल के साथ हुई लॉन्च, पॉवरफुल इंजन के साथ लग्ज़री का तड़का

Mahindra XUV700 Ebony Edition 2025: दोस्तों अगर आप एक शानदार और प्रीमियम SUV की तलाश में है जो दिखने में भी जबरदस्त हो और फीचर्स से भी भरपूर हो तो Mahindra की नई पेशकश आपके दिल को जीत सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Mahindra XUV700 के नए “Ebony Edition” की जो साल 2025 में नए अवतार के साथ आई है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

लुक और डिज़ाइन में खास बदलाव

Mahindra XUV700 का ये खास एडिशन ‘Stealth Black’ रंग में पेश किया गया है जो इसे बाकी सभी SUVs से अलग और स्टाइलिश बनाता है। इसमें ब्लैक आउट ग्रिल, ब्लैक ORVMs (साइड मिरर), और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसकी रोड पर मौजूदगी को और भी दमदार बना देते हैं। साथ ही सिल्वर स्किड प्लेट्स इसे थोड़ी स्पोर्टी फील भी देती हैं। कुल मिलाकर, इसका लुक देखने में बहुत प्रीमियम लगता है।

केबिन में ब्लैक थीम और लग्ज़री का तड़का

इस कार का इंटीरियर भी पूरी तरह से ‘Ebony’ थीम पर तैयार किया गया है। आपको ब्लैक लेदरेट सीट्स, डार्क क्रोम एसी वेंट्स और सिल्वर एक्सेंट्स के साथ एक प्रीमियम टच मिलेगा। इसके अलावा, इसमें लाइट ग्रे रूफ लाइनर और एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं जिससे अंदर बैठने पर एक लग्ज़री कार जैसा फील आता है। Tech lovers के लिए इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, Alexa सपोर्ट और ADAS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन ऑप्शन्स भी भरोसेमंद

XUV700 Ebony Edition में आपको वही दमदार इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं जो रेगुलर वर्जन में आते हैं। इसमें 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 200 bhp की ताकत देता है। वहीं 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन 185 bhp तक की पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

वेरिएंट और कीमत

Mahindra ने इस लिमिटेड एडिशन को XUV700 के AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं।

  • AX7 (FWD – 7 सीटर):
    • पेट्रोल मैनुअल: ₹19.64 लाख
    • पेट्रोल ऑटोमैटिक: ₹21.14 लाख
    • डीजल मैनुअल: ₹20.14 लाख
    • डीजल ऑटोमैटिक: ₹21.79 लाख
  • AX7L (FWD – 7 सीटर):
    • पेट्रोल ऑटोमैटिक: ₹23.34 लाख
    • डीजल मैनुअल: ₹22.39 लाख
    • डीजल ऑटोमैटिक: ₹24.14 लाख

यह लिमिटेड एडिशन उन लोगों के लिए खास है जो एक अलग पहचान और स्टाइल चाहते हैं।

क्या ये SUV आपके लिए सही है?

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जिसमें दमदार लुक, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम इंटीरियर हो, तो XUV700 का Ebony Edition आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी लिमिटेड यूनिट्स ही बाज़ार में उपलब्ध होंगी, तो अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो देर न करें।

Leave a Comment